Uncategorized अहिवारा विधानसभा में बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल, कलेक्टर के आदेश की उड़ रही धज्जियांअहिवारा (दुर्ग)।अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को पेट्रोल दिए जाने का मामला सामने आया है। जबकि अभिजीत सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए थे कि बिना हेलमेट किसी भी मोटरसाइकिल सवार को पेट्रोल न दिया जाए। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि नियम का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई की जाएगी।इसके बावजूद क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार हमारा ट्रांसपोर्ट शारदा पेट्रोल फ्यूल, जिओ पेट्रोल पंप, वर्धमान पेट्रोल, बाफना फ्यूल्स पथरिया ,सहित अन्य पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट बेधड़क पेट्रोल दिया जा रहा है।गौरतलब है कि बिना हेलमेट वाहन चलाने से दुर्घटना की स्थिति में सिर में गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने यह नियम लागू किया था, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके।अहिवारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद यदि नियमों का पालन नहीं हो रहा है तो यह जांच का विषय बनता है। सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। February 13, 2026 SaiNath Times
दुर्ग अहिवारा मंडल प्रथम आगमन एवं प्रथम बैठक संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिला के अध्यक्ष सौरभ जयसवाल जी जिला संयोजक वेद साहू अमन शर्मा मंडल उपाध्यक्ष साहिल खान युवा नेता शेखर साहू मंडल मंत्री कीर्ति साहू तेज प्रताप जोशी पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कोमल वर्मा छाया पार्षद देवेंद्र कोसारे शुभम देवांगन आदित्य यादव सोनू साहू गणेश जायसवाल संदेश गुप्ता महावीर खरे परीक्षित कश्यप राहुल बंजारे साहू आदित्य साहू दीपक साहू आशीष साहू निखिल सेन लोमेश साहू सूरज नीलकंठ राहुल साहू अखिलेश कुमार देव कुमार गुलशन निमाड़ रामचंद दीपक विक्की साहू शुभम यादव गौरव मनीष सुरेश भीसम सुमित मुकेश सैकड़ो युवा कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे February 13, 2026 SaiNath Times
छत्तीसगढ़ रायपुर के तालाबों पर बढ़ते अतिक्रमण के विरुद्ध ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का निर्णायक अभियान — सर्वोदय तालाब का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया February 13, 2026 SaiNath Times रायपुर। ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा आज रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर के तालाबों पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण, निर्माण एवं जलक्षेत्र में हस्तक्षेप के गंभीर विषय को प्रमुखता से…
छत्तीसगढ़ 9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार February 13, 2026 SaiNath Times पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के क्षेत्र में सक्रिय ग्राम पोंड़, जिला गरियाबंद के युवा खेमराज साहू ने हिमाचल प्रदेश की बर्फीली वादियों में राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 का प्रचार कर…
छत्तीसगढ़ आदिवासी अंचल की प्रतिभाओं को सरगुजा ओलंपिक से मिल रहा सशक्त मंच : श्री रामविचार नेताम February 13, 2026 SaiNath Times जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए आदिम जाति विकास मंत्री महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों ने जूनियर व सीनियर वर्ग में 12 खेलों में दिखाया दम आदिम…
रायपुर रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री श्री साय February 13, 2026 SaiNath Times मुख्यमंत्री विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज…
छत्तीसगढ़ राजिम कुंभ कल्प में आधुनिक खेती का संदेश February 12, 2026 SaiNath Times राजिम कुंभ कल्प मेला में इस वर्ष कृषि एवं उद्यानिकी विभाग का स्टॉल किसानों एवं मेला दर्शनार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तिलहन, दलहन तथा सब्जी…
छत्तीसगढ़ 46 लीटर अवैध शराब जब्त February 12, 2026 SaiNath Times बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए संचालित जांच-पड़ताल अभियान के तहत आज आबकारी विभाग की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते…
छत्तीसगढ़ खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ : राज्य में 10,796 हेक्टेयर क्षेत्रों में ऑयल पाम की खेती February 12, 2026 SaiNath Times खाद्य तेल में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ में ऑयल पाम की खेती को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में अब तक 10,796…