बीएसपी सेल की लापरवाही हाल में ही नंदिनी माइंस अंतर्गत वार्ड नंबर 9 में फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता किया जा रहा है जिसमें अवैध रूप से बिजली कनेक्शन हमेशा की तरह अभी भी लाइन खींचा गया है जिसकी जानकारी बीएसपी प्रबंधन को भी है इसके बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है नियम तो यह कहता है टेंपरेरी कनेक्शन के लिए कायदे से सर्विस तार एवं मीटर लगाया जाता है जिसमें जो भी बिल आता है उसे क्रिकेट प्रतियोगिता कराने वाले संगठन के द्वारा प्रदाय किया जाता है लेकिन यहां पर आपसी सामंजस के चलते बीएसपी को चूना लगाने में यहां के बिजली मेंटेनेंस कर्मचारियों के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है आज भी नंदिनी माइंस में कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है उसके बावजूद भी बीएसपी में अवैध कब्जा कराया जा रहा है पत्रकारों के पूछे जाने पर बीएसपी प्रबंधन के द्वारा कहा जाता है कि हमारे यहां डैमेज क्वार्टर बहुत हैं और डैमेज क्वार्टर पर बाकायदा बिजली लगा हुआ है पानी का कनेक्शन दिया हुआ है कुल मिलाकर अधिकारी अपना जेब गर्म करने में लगे हुए हैं अब देखते हैं बीएसपी सेल इस पर क्या कार्रवाई करती है

ईश्वर बारले दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *