Category: अहिवारा

छोटे से गांव से सैनिक स्कूल अंबिकापुर तक का सफर

विकासखंड धमधा का नाम किया खूब रोशन l शिक्षिका ने चर्चा के दौरान बताया कि गांव में हर कदम पर प्रतिभा है ,बस सही मार्गदर्शन और मेहनत के ज़रिए उन्हें…

श्रद्धांजलि का कार्यक्रम किया गया मोमबत्ती जलाकर

नंदिनी अहिवारा:-पत्रकार कल्याण संघ नंदिनी अहिवारा के उपाध्यक्ष ईश्वर बारले एवं संघ के नेतृत्व में देश में पहली बार इच्छा मृत्यु में अंगदान करने वाले हरीश राणा को मोमबत्ती जलाकर…

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पीएम का पुतला दहन

दिल्ली में आयोजित ए आई समिट के दौरान भारत अमेरिका के बीच प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ट्रेड डील में किए गए हस्ताक्षर के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण सांकेतिक…

नंदिनी–अहिवारा में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवसनंदिनी–अहिवारा क्षेत्र में 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, नगर पालिका अहिवारा के अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पांडे सहित नगर पालिका के सदस्य एवं पार्षदगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने राष्ट्रध्वज फहराकर संविधान निर्माताओं को नमन किया और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।अहिवारा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय अहिवारा, हेमंत स्कूल नंदिनी, नगर कांग्रेस कमेटी अहिवारा, रेलवे क्रॉसिंग के समीप जोहर क्रांति सेना, खदान मजदूर संघ भिलाई, नंदिनी माइंस, तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अहिवारा सहित अनेक स्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। सभी जगह राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और उपस्थित जनसमूह ने तिरंगे को सलामी दी।दशहरा मैदान में बीएसपी प्रबंधन के तत्वावधान में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों के जोश और अनुशासन ने सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, आयोजन समितियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। पूरे नंदिनी–अहिवारा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।

जेके लक्ष्मी सीमेंट अहिवारा में गणतंत्र दिवस ध्वजारोहणकर कर श्रमिकों को पुरस्कार वितरण कर मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में संयंत्र प्रमुख राजपाल सिंह शेखावत ने ध्वजारोहण कर संयंत्र में कार्यरत कर्मचारी एवं कामगारों को संबोधित कर जेके लक्ष्मी सीमेंट के चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती विनीता सिंघानिया जी का संदेश एवं शुभकामनाएं सभी को दी एवं देश की आजादी में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानी को याद करते हुए अपने संबोधन में नमन किया साथी साथ देश एवं प्रदेश के उन्नति के साथ-साथ संयंत्र के उन्नति के लिए सभी को मिलकर ईमानदारी से कार्य करते रहने की बात कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयंत्र प्रमुख राजपाल सिंह शेखावत ने उत्कृष्ट कार्य करने पर विभिन्न विभाग के श्रमिकों , सिक्योरिटी विभाग के जवानों, एवं वाहन चालकों का पुरस्कार देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में सिक्योरिटी विभाग के जवानों द्वारा विभिन्न प्रकार की कर्तव्य का प्रदर्शन किया गया साथ ही साथ उपस्थित कर्मचारी लेडिस क्लब के सदस्य एवं श्रमिकों ने सिक्योरिटी विभाग द्वारा प्रस्तुत परेड का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में सभी को मिठाई वितरित की गई एवं कर्मचारी और लेडिस क्लब के सदस्य द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयंत्र प्रमुख राजपाल सिंह शेखावत, वरिष्ठ महाप्रबंधक संजय सूद, मानव संसाधन विभाग के मनीष तिवारी , सिक्योरिटी विभाग के संतोष कुमार लंका,सहित सभी विभाग प्रमुख कर्मचारी ,श्रमिक ,महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You missed