दिल्ली में आयोजित ए आई समिट के दौरान भारत अमेरिका के बीच प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ट्रेड डील में किए गए हस्ताक्षर के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गंभीर धाराओं में गिरफ्तार किया गया है जिसके विरोध में लगातार देश भर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। उसी कड़ी में अहिवारा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में अहिवारा बस स्टैंड पर सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर भारी पुलिस बल के बावजूद भी पुतला जलाने में सफल हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस की भी झूमा झटकी हुई पर कांग्रेस कार्यकर्ता अपना विरोध दर्ज करने में सफल हुए। इस पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छाया विधायक ओनी महिलांग, अहिवारा नगर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष बाफना, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष उमेश साहू, जिला महामंत्री कैलाश नाहटा, पूर्व जनपद अध्यक्ष सरस्वती रात्रे, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि जगदीश मारकंडे, जिला सचिव अभिषेक जांगड़े, रोहित यादव, पूर्व महामंत्री नागमणि साहू, ग्रामीण उपाध्यक्ष उमेश बंजारे, कांग्रेस नेत्री मंजू यादव, छाया पार्षद सूर्यकांत वैष्णव, जिला युवा कांग्रेस महासचिव मुरली कृष्णा, मंडल अध्यक्ष तोरण पाटिल, युवा कांग्रेस नेतागण नरेंद्र चौहान, जसवंत गायकवाड, धरम बर्रे, राजा पाल, मोनू जैन, मयंक बरहरे, सूर्य प्रकाश खरे, अनीश देवांगन, अशोक आडिल,सैम्यूल, राजेंद्र बंजारे, नोहर पटेल, संतोष देवांगन, नीतीश देवांगन, राहुल वर्मा, राजू पाल, खिलेश पाल, निलेश, करण सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर लगाया आरोप- युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत साहू ने कहा कि भारत देश का प्रधानमंत्री अमेरिका के सामने सरेंडर कर ट्रेड डील में हस्ताक्षर कर देश के अन्नदाताओं के साथ छलावा किया और जब युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु शिवा वी युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर सवाल पूछने पर डर और बौखलाहट से तानाशाही रवैया अपनाते हुए लोकतंत्र की हत्या कर संवैधानिक तरीके से गंभीर धाराओं पर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है हेमंत ने कहा कि हम महात्मा गांधी के अनुयायी है गांधी हमारा विचार है पर भगत सिंह हमारा जज्बा है जब तक उदय भानु की रिहाई नहीं होती तब तक उग्र तरीके से यह प्रदर्शन पूरे देश भर में चलता रहेगा।HOMESH SINGH,AHIWARA Reporter Post navigation नंदिनी–अहिवारा में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवसनंदिनी–अहिवारा क्षेत्र में 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, नगर पालिका अहिवारा के अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पांडे सहित नगर पालिका के सदस्य एवं पार्षदगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने राष्ट्रध्वज फहराकर संविधान निर्माताओं को नमन किया और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।अहिवारा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय अहिवारा, हेमंत स्कूल नंदिनी, नगर कांग्रेस कमेटी अहिवारा, रेलवे क्रॉसिंग के समीप जोहर क्रांति सेना, खदान मजदूर संघ भिलाई, नंदिनी माइंस, तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अहिवारा सहित अनेक स्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। सभी जगह राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और उपस्थित जनसमूह ने तिरंगे को सलामी दी।दशहरा मैदान में बीएसपी प्रबंधन के तत्वावधान में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों के जोश और अनुशासन ने सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, आयोजन समितियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। पूरे नंदिनी–अहिवारा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। श्रद्धांजलि का कार्यक्रम किया गया मोमबत्ती जलाकर