Santosh Jain,BALAGHAT

लालबर्रा में बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण के लिए विशेष शिविर का हुआ आयोजन

 परियोजना लालबर्रा के सेक्टर नेत्रा अंतर्गत परियोजना अधिकारी श्रीमती शिवहरे के निर्देशन में ग्राम पंचायत पिपरिया बड़ में विशेष स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पिपरिया बड़ एवं बड़गांव ग्राम के सेम, मेम एवं एसयूडब्ल्यू श्रेणी के कुल 37 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण आरबीएस टीम द्वारा किया गया। स्वास्थ्य जांच के उपरांत बच्चों को आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया, जिसमें आयरन सिरप, मल्टी विटामिन, प्रोटीन सिरप, एल्बेंडाजोल एवं अमॉक्सिसिलिन सहित अन्य औषधियां शामिल रहीं।      

                 कार्यक्रम में जनपद कार्यालय लालबर्रा के स्टॉफ श्री शिववंशी द्वारा प्राप्त सहयोग राशि से घर पर तैयार किए जाने वाले “सेरेलक” का प्रदर्शन भी किया गया। आदिवासी स्व सहायता समूह पिपरिया बड़ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सेरेलक तैयार करने की विधि बताई गई तथा तैयार पैकेटों का वितरण बच्चों को किया गया। यह वितरण ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुशीला गंगाराम पटले द्वारा किया गया।

                 कार्यक्रम को सफल बनाने में आरबीएस टीम की डॉ. तृप्ति पाठक, श्री बो पचे, शिवानी मर्शकोले सहित पिपरिया एवं बड़गांव की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *