SANTHOSH JAIN,BALAGHAT अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 35 लीटर कच्ची शराब एवं 750 किलो महुआ लाहन जब्तकलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार 21 मई 2026 को आबकारी वृत्त वारासिवनी की टीम ने ग्राम कटोरी में दबिश देकर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की।कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क/च के तहत 2 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए हैं। टीम द्वारा जंगल क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए 35 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ की कच्ची शराब एवं लगभग 750 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। आबकारी विभाग द्वारा बरामद महुआ लाहन में से नमूने लेकर शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 80 हजार रुपये बताया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि महुआ की कच्ची शराब अवैधानिक एवं अमानक तरीके से तैयार की जाती है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी उपनिरीक्षक श्री संदीप श्रीवास, आरक्षक श्री भानुप्रताप मर्सकोले एवं सुश्री अनिता कुमरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी Post navigation बालाघाट में कल रामनवमीं उत्सव मनाने की तैयारी बडे जोरों से चल रही है. । पूरे बालाघाट शहर को टेंट .लाइट. बैनर. और फूलों से सजावट की तैयारी देखते बन रही है.ऐसा लग रहा है मानो भगवान श्री राम की जुलूस यात्रा में आचार्य भगवन व साधु संत व उत्साहित नगर वासियों का हुजम इस भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है इस शोभायात्रा को भव्य व विशाल बनाने केलिए रथ.हाथी.घोड़े. ऊंट. डीजे बाजे.व तरह तरह के वाद.संगीत. गाने बजाने वाले की टोलीयां झूमते गाते गीत संगीत कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए इस शुभ अवसर के लिए पलके बिछाए हुए कल सुबह का इंतजार कर रहे है ऐसा लग रह है कल बालाघाट नगर पूरे शहर भर में स्वर्ग की नगरी का आंनद काअनुभव लेने के लिए पूरा शहर उत्साहित नजर आ रहा है. संतोष जैन ब्यूरोचीफ बालाघाट लालबर्रा में बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण के लिए विशेष शिविर का हुआ आयोजन