नगर पालिका अहिवारा के वार्ड क्र. 12 स्थित मंगल भवन मे जन समस्या शिविर का आयोजन किया गया । आयोजित शिविर में वार्ड क्र. 09, 10, 11 एवं 12 के साथ पूरे नगर के नागरिको द्वारा मांग व शिकायत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया । आयोजित शिविर में कुल 275 मांग/शिकायत प्राप्त हुई है। शिविर में आधार अपडेशन 10, नया आधार 04, आभा आई डी 72, श्रम कार्ड 02, महतारी वंदन योजना का E-KYC 30, स्वछता दीदियों को PPE किट वितरण-44,
परिवहन विभाग द्वारा 16 लोगो का लर्निंग लायसेंस बनाया गया, 85 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण किया गया साथ में , टी.वी. जाँच हेतु X-RAY एवं दवाई वितरण किया गया।
उक्त शिविर में लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिये नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया और शिविर के अंत मे उपस्थित समस्त आम नागरिकों और विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाया गया
आयोजित शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, वार्ड क्र. 2पार्षद अनुज साहू, वार्ड क्र. 10 पार्षद नुकिता देवांगन, वार्ड क्र. 11 पार्षद इन्द्रजीत राउत, वार्ड क्र. 12 पार्षद पुरषोत्तम वर्मा, वार्ड क्र. 13 पार्षद केशव महिलांग, वार्ड क्र. 14 पार्षद मीना जोशी, वार्ड क्र. 15 पार्षद मुकुंद पटेल के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत, उपअभियंता खिलानंद कुल्हारे, समस्त विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे

ईश्वर बारले दुर्ग जिला छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *