नंदिनी अहिवारा:-पत्रकार कल्याण संघ नंदिनी अहिवारा के उपाध्यक्ष ईश्वर बारले एवं संघ के नेतृत्व में देश में पहली बार इच्छा मृत्यु में अंगदान करने वाले हरीश राणा को मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित का कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें भाजपा के दुर्ग जिला उपाध्यक्ष नटवर लाल ताम्रकार ने कहा बहुत ही दुखद घटना है हरीश राणा की विदाई ऐसी थी की पत्थर दिल भी रो पड़ा 13 सालों से कोमा में वह रहे सुप्रीम कोर्ट द्वारा इच्छा मृत्यु की अनुमति दिए जाने के बाद उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली को सुनियोजित तरीके से हटाया गया ताकि व्यक्ति की गरिमा का ध्यान रखा जाए मैं उन्हें नमन करता हूं भगवान से प्रार्थना करता हूं उनको अपने चरणों में स्थान दें इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पालिका के उपाध्यक्ष अशोक बाफना भाजपा वरिष्ठ भूपेंद्र सिंह चंचल भावना नरेंद्र चौहान विनोद गंधर्व पत्रकार भाई सेंटी दास राकेश जसपाल कुंवर सिंह चौहान रवि शर्मा प्रदीप गोयल प्रदीप निर्मलकर संतोष चौहान एवं नगर वासियों ने हरीश राणा को मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed