छत्तीसगढ़ स्कूल के विद्यार्थियों ने देखा लोकभवन January 31, 2026 SaiNath Times राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों से जनसामान्य, विशेषकर विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से लोकभवन का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय…
छत्तीसगढ़ दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना : सशक्त दाम्पत्य, आत्मनिर्भर जीवन और सम्मान की नई पहचान January 31, 2026 SaiNath Times मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन समाज के हर वर्ग को समान अवसर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के संकल्प के साथ निरंतर…
छत्तीसगढ़ आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा: मुख्यमंत्री श्री साय January 30, 2026 SaiNath Times गढ़बेेंगाल घोटुल में गूंजी मांदर की थाप मुख्यमंत्री ने घोटुल की स्थापत्यकला को सराहा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान आज ‘गढ़बेंगाल घोटुल‘ पहुंचकर…
रायपुर रायपुर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम का सम्मान किया छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने। January 30, 2026 SaiNath Times छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आज चेंबर टीम ने रायपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियो का सम्मान सादगी पूर्ण किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी ,उपाध्यक्ष श्री…
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ January 29, 2026 SaiNath Times मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मंत्रालय महानदी भवन में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने जिले के ऐतिहासिक महत्व के स्थल सिरपुर में…
छत्तीसगढ़ 1 से 15 फरवरी 2026 तक होगा राजिम कुंभ (कल्प) 2026 भव्य आयोजन : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को किया आमंत्रित January 29, 2026 SaiNath Times मुख्यमंत्री श्री साय ने दी राजिम कुंभ के सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, 29 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने…
अहिवारा नंदिनी–अहिवारा में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवसनंदिनी–अहिवारा क्षेत्र में 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, नगर पालिका अहिवारा के अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पांडे सहित नगर पालिका के सदस्य एवं पार्षदगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने राष्ट्रध्वज फहराकर संविधान निर्माताओं को नमन किया और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।अहिवारा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय अहिवारा, हेमंत स्कूल नंदिनी, नगर कांग्रेस कमेटी अहिवारा, रेलवे क्रॉसिंग के समीप जोहर क्रांति सेना, खदान मजदूर संघ भिलाई, नंदिनी माइंस, तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अहिवारा सहित अनेक स्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। सभी जगह राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और उपस्थित जनसमूह ने तिरंगे को सलामी दी।दशहरा मैदान में बीएसपी प्रबंधन के तत्वावधान में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों के जोश और अनुशासन ने सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, आयोजन समितियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। पूरे नंदिनी–अहिवारा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। January 29, 2026 SaiNath Times
अहिवारा जेके लक्ष्मी सीमेंट अहिवारा में गणतंत्र दिवस ध्वजारोहणकर कर श्रमिकों को पुरस्कार वितरण कर मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में संयंत्र प्रमुख राजपाल सिंह शेखावत ने ध्वजारोहण कर संयंत्र में कार्यरत कर्मचारी एवं कामगारों को संबोधित कर जेके लक्ष्मी सीमेंट के चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती विनीता सिंघानिया जी का संदेश एवं शुभकामनाएं सभी को दी एवं देश की आजादी में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानी को याद करते हुए अपने संबोधन में नमन किया साथी साथ देश एवं प्रदेश के उन्नति के साथ-साथ संयंत्र के उन्नति के लिए सभी को मिलकर ईमानदारी से कार्य करते रहने की बात कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयंत्र प्रमुख राजपाल सिंह शेखावत ने उत्कृष्ट कार्य करने पर विभिन्न विभाग के श्रमिकों , सिक्योरिटी विभाग के जवानों, एवं वाहन चालकों का पुरस्कार देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में सिक्योरिटी विभाग के जवानों द्वारा विभिन्न प्रकार की कर्तव्य का प्रदर्शन किया गया साथ ही साथ उपस्थित कर्मचारी लेडिस क्लब के सदस्य एवं श्रमिकों ने सिक्योरिटी विभाग द्वारा प्रस्तुत परेड का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में सभी को मिठाई वितरित की गई एवं कर्मचारी और लेडिस क्लब के सदस्य द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयंत्र प्रमुख राजपाल सिंह शेखावत, वरिष्ठ महाप्रबंधक संजय सूद, मानव संसाधन विभाग के मनीष तिवारी , सिक्योरिटी विभाग के संतोष कुमार लंका,सहित सभी विभाग प्रमुख कर्मचारी ,श्रमिक ,महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे। January 29, 2026 SaiNath Times