छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आज चेंबर टीम ने रायपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियो का सम्मान सादगी पूर्ण किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी ,उपाध्यक्ष श्री दिलीप साहू ,कोषाध्यक्ष श्री दिनेश यदु, संयुक्त सचिव सुश्री निवेदिता साहू व भूषण जांगड़े का सम्मान अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी व चैंबर पदाधिकारियो ने स्मृति चिन्ह शाल ,श्रीफल के साथ किया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा , श्री राम अवतार तिवारी के साथ ही श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा का भी सम्मान स्मृति चिन्ह शाल से किया गया । यह पहला अवसर है जब चैंबर ने प्रेस क्लब की टीम का सम्मान करने के साथ ही संवाद की नई परंपरा शुरू की। इस अवसर पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने पत्रकारों से रायपुर शहर को सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के लिए सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था पर कलम चलाने का आग्रह किया तो पत्रकार साथियों ने भी इस सकारात्मक पहल का स्वागत करते हुए इस कार्य में पूरी भागीदारी निभाई का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष श्री जसप्रीत सिंह सलूजा के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश वासवानी ,श्री राधा किशन सुंदरानी के साथ ही रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी , महिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की अध्यक् डॉक्टर इला गुप्ता ,चेंबर उपाध्यक्ष व कार्यालय प्रभारी श्री दिलीप इसरानी,उपाध्यक्ष श्री मनीष प्रजापति संरक्षक श्री हरचरण सिंह साहनी के साथ ही मंत्री जतिन नचरानी के अलावा पत्रकार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर पिछले 29 वर्षों से प्रकाशित होली बुलेटि� Post navigation रायपुर रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री श्री साय