गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की ली सलामीस्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों का किया सम्मानउज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड से प्रदेश की जनता को दिया संदेशराष्ट्र के जन-गण-मन में देशभक्ति और देश के लिए गर्व का भाव हो रहा है सशक्तप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व-गुण के फलस्वरूप संपूर्ण विश्व में बढ़ रही है भारत की गरिमाकिसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है वर्ष 2026उद्योग हमारे लिए मंदिरों के समान हैं, जो रोज़गार रूपी देते हैं आशीर्वादप्रदेश में निर्धारित समय से पहले हुआ नक्सल उन्मूलनप्रदेश की प्रगति की इमारत में सुशासन है नींव का पत्थरविद्युत के क्षेत्र में पूर्णत: आत्मनिर्भर हो गया है मध्यप्रदेश9508 मेगावॉट हुई नवकरणीय ऊर्जा क्षमताएक ही साल में प्रदेश के दो शहरों में आरंभ हुई मेट्रो रेल सेवाइंदौर, भोपाल के बाद द्वितीय चरण में जबलपुर और ग्वालियर भी बनेंगे मेट्रोपोलिटिन क्षेत्रउज्जैन में होगा प्रदेश का दसवां एयरपोर्ट और उज्जैन को मिलेगी मेडिसिटी की पहचानप्रदेश में जल्द ही शासकीय बसों का संचालन होगा आरंभप्रारंभिक शाला स्तर पर ड्रॉप-आउट दर 6 प्रतिशत से घटकर हुई शून्यसांस्कृतिक अभ्युदय के लिए प्रदेश में जारी बहुआयामी गतिविधियांगणतंत्र दिवस-2026 का आयोजन सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत ही किया गया पावन शिप्रा के किनारेअभ्युदय मध्यप्रदेश के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्यमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से राज्य की प्रगति में भागीदारी निभाने का किया आहृवानआकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोह लिया दर्शकों का दिल प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत और सिंहस्थ पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकियों को पुरस्कृत भी किया। समारोह में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, विभिन्न धर्मो के धर्मगुरू, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। Post navigation वृद्धजनों की सेवा और ओल्ड एज होम की स्थापना के लिए सरकार ने समाज को साथ जोड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्यपाल श्री पटेल ने गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में फहराया ध्वज