छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की राजभाषा को और ज्यादा सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शासन की ओर से प्रभात मिश्रा को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसे लेकर संस्कृति विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक राज्य शासन ने अपने निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्रभात मिश्रा को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। शासन के इस फैसले को राजभाषा के प्रचार-प्रसार और शासकीय कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रभात मिश्रा रायपुर जिले के टिकरापारा स्थित नंदी चौक क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए शासन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। Post navigation Sainath Times अहिवारा विधानसभा में बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल, कलेक्टर के आदेश की उड़ रही धज्जियांअहिवारा (दुर्ग)।अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को पेट्रोल दिए जाने का मामला सामने आया है। जबकि अभिजीत सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए थे कि बिना हेलमेट किसी भी मोटरसाइकिल सवार को पेट्रोल न दिया जाए। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि नियम का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई की जाएगी।इसके बावजूद क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार हमारा ट्रांसपोर्ट शारदा पेट्रोल फ्यूल, जिओ पेट्रोल पंप, वर्धमान पेट्रोल, बाफना फ्यूल्स पथरिया ,सहित अन्य पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट बेधड़क पेट्रोल दिया जा रहा है।गौरतलब है कि बिना हेलमेट वाहन चलाने से दुर्घटना की स्थिति में सिर में गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने यह नियम लागू किया था, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके।अहिवारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद यदि नियमों का पालन नहीं हो रहा है तो यह जांच का विषय बनता है। सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।