धरसींवा दौरे में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला सेजबहार एवं कांदुल का निरीक्षण किया एवं शासकीय प्राथमिक शाला कांदुल में जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन के साथ बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन को चखकर गुणवत्ता की जांच की। शासकीय प्राथमिक शाला कांदुल में चल रहे कक्षाओं के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया एवं कार्य को जल्द पूर्ण करने व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। शासकीय प्राथमिक शाला सेजबहार में कलेक्टर एवं सीईओ ने बच्चों से सभी विषयों की कॉपी मंगवाकर जांच की एवं बच्चों से पूछा कि पढ़ाई कैसी चल रही है एवं मध्याह्न भोजन में क्या-क्या मिलता है ? इस अवसर पर एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे, तहसीलदार श्री राकेश देवांगन, जनपद सीईओ धरसींवा श्री आशीष केशरवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। Post navigation ग्रीन आर्मी द्वारा नगर निगम मुख्यालय एवं 10 जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः बंद करने की मांग — सभापति द्वारा सभी 10 जोनों को पालन के निर्देश जारी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण, मृत व्यक्तियों के शीघ्र नाम काटने के दिए निर्देश