buero chief]BALAGHAT Post navigation दिनांक 07/03/2026 सुबह के दस बजे ग्राम टेकाड़ी के ग्रामीण से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टेकाड़ी के राजस्व क्षेत्र में नीलगाय मृत पड़ी हैं तब सूचना के पश्चात वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा ,निरीक्षण में नीलगाय प्रथम दृष्टया अवैध शिकार से मृत होना पाई गई तब डॉग स्क्वाड की मदद से अपराधियों की खोजबीन की गई, डॉग स्क्वाड और मुखबिर की सूचना पर ग्राम टेकाड़ी के आरोपी राज कंगाली एवं सुरेश पन्द्रे तथा राजेंद्र मड़ावी से पूछताछ की गई उक्त तीनों आरोपियों ने अपने एक साथी कमल उइके के साथ में विद्युत करेंट जी. आई. तार में फैलाकर वन्यप्राणी नीलगाय को मारना स्वीकार किया आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थलके आस पास खेतों में छुपाकर रखे शिकार में प्रयुक्त जीआई तार, बांस की खुटी एवं कुलाड़ी जब्त की गई जिस पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 12781/08 दिनांक 07/03/2026 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर बीस दिन पूर्व एक अन्य चीतल का विद्युत करेंट की सहायता से शिकार करना स्वीकार किया गया जिसमें सुरेश पन्द्रे , राजेन्द्र मड़ावी, टेकाड़ी निवासी एवं भजियापार के दो साथी सुभांशु भलावी, धर्मेंद्र उइके के साथ वन्यप्राणी चीतल का शिकार करना स्वीकार किया गया आरोपियों की निशानदेही पर उक्त चीतल के अवशेष जप्त किये गए एवं वन अपराध क्रमांक 12781 /09 दिनांक 08/03/2026वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया।दोनों ही प्रकरणों में विवेचना कार्य जारी हैsanthosh Jain SANTOSH JAIN,BUERO CHIEF,BALAGHAT