बालाघाट जिला प्रशासन के निर्देश पर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही। इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया है। उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि 21 मार्च 2026 को ग्राम भमोड़ी में जांच के दौरान बिना नंबर का एक पॉवरटेक ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते पाया गया, जिसे जब्त कर कलेक्ट्रेट की खनिज शाखा कार्यालय में खड़ा कराया गया है। इसी प्रकार 23 मार्च 2026 को समनापुर में कार्रवाई के दौरान एक डंपर क्रमांक-H-0987 को गिट्टी का अवैध परिवहन करते तथा एक ट्रैक्टर क्रमांक-MP50-AA-0486 को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया, जिन्हें जब्त किया गया है। कटंगी तहसील के ग्राम बाहकल में खनिज विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए, जिन्हें पुलिस थाना कटंगी की अभिरक्षा में रखा गया है। किरनापुर तहसील के ग्राम पौनी स्थित सोन नदी में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली को राजस्व अमले द्वारा जब्त किया गया है। उप संचालक सुश्री फरहत जहां ने बताया कि इस प्रकार जिले में कुल 10 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। संबंधित प्रकरणों में म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत नियम 3 का उल्लंघन पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।Mahendra Verma,Reporter,Balaghat- Post navigation 100 जोड़ों का सामुहिक विवाह समारोह मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह कार्यक्रम दिनांक 19-03-2026 स्थान>सिविल क्लब ग्राउंड वारासिवनी -जिला बालाघाट आयोजक >जनपद पंचायत वारासिवनी बालाघाट (मध्य प्रदेश) गायत्री कुमार सारथी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वारासिवनी +श्रीमती माया उइके अध्यक्ष वारासिवनी बालाघाट व शहर के अनेक नेतागण व शहर केआसपास के नागरिक व जनपद सदस्य व सरपंच + सचिव + सहसचिव + पंचगण व जनपद पंचायत के छोटे बड़े स्टाप कर्मचारी इस विवाह समारोह आयोजित कार्यक्रम के साक्षी बन कर कार्यक्रम संपन्न हुआ इस विवाह में कन्यादान की राशी 49000/₹●चेक के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी व विवाह संपन्न के बाद आये हुए ब्यक्ति केलिए भोजन ब्यवस्था रखी गई थी[ संतोष जैन ब्यूरोचीफ बालाघाट की रिपोर्ट[ S.N.T. न्यूज संतोष जैन ब्यूरोचीफ बालाघाट( मध्य प्रदेश ) युवाओं के लिए सुनहरा अवसर