जिले के 16 हजार 29 बच्चों को विद्यांरभ प्रमाण पत्र दिये गए Mahendra Verma,Reporter,Balaghat महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले के आंगनवाडी केंद्रो में पंजीकृत 05 से 06 वर्ष के सभी बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने और आंगनवाडी केंद्रो में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के सुदृढीकरण के उद्देश्य से विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम 24 मार्च को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर श्री मृणाल मीना, पिछडा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन एवं नगर पालिका बालाघाट की अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर की उपस्थिति में बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना बालाघाट नवीन, बालाघाट ग्रामीण, लालबर्रा एवं वारासिवनी के 20 बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किये गए। विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले बच्चों में बालाघाट नवीन परियोजना के सोफियान, हर्षित मेश्राम, शिवम साठे, रूही सिरसाम, लव्यांश खैरवार, सारांश दमाहे, बालाघाट ग्रामीण परियोजना के यश मरकाम, रियांश भोयर, अविशा पिछोडे, मायरा रामटेके, आयांश बिसाने, दीपांशु सुलाखे, लालबर्रा परियोजना के तनय हिरेंद्रवार, अर्नव बडगे, आरुषी ठाकरे, हेजल कुतराहे, इशिता पुरी एवं वारासिवनी परियोजना के नैतिक गिरी, आयु परते, सौरभ मडावी, अलिशा कुरैशी, जियांश कुसाम शामिल है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यकम अधिकारी श्रीमती दीपमाला मंगोदिया ने बताया कि 24 मार्च को जिला स्तर के साथ साथ परियोजना स्तर एवं आंगनवाडी केंद्र स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर 05 से 06 वर्ष आयु के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किये गए है। इनमें बाल विकास परियोजना बैहर के 2358, बिरसा के 2610, परसवाडा के 1370, बालाघाट ग्रामीण के 802, किरनापुर के 1364, लांजी के 1753, वारासिवनी के 960, लालबर्रा के 1187, कटंगी के 1645, खैरलांजी के 1820 एवं बालाघाट शहरी परियोजना के 213 बच्चें शामिल है। इस प्रकार 24 मार्च को जिले के आंगनवाडी केंद्रो के 16 हजार 29 बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किये गए है। जिले में आयोजित विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। इस अवसर आंगनवाडी केंद्रो में साफ सफाई एवं सजावट की गई थी। कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ बच्चों की शिक्षा और विकास के संबंध में संवाद भी किया गया। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। Post navigation युवाओं के लिए सुनहरा अवसर कोई भी व्यक्ति पेट्रोल, डिजल, एलपीजी गैस सिलेंडर खत्म होने या नहीं होने के संबंध में अफवाह ना फैलाएं। जिले में इनका पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा ने रात में मोती तालाब के पास स्थित पेट्रोल पंप एवं बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों को समझाया कि अनावश्यक पेट्रोल ना भरवाएं।MAHENDRA VERMA