🪴🙏कृषि विभाग द्वारा कमला नेहरू सामुदायिक भवन बालाघाट में 08 से 12 फरवरी 2026 तक जिले की आम जानता कि लिए कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसमें आम जन के ख़रीदने के लिए गुड़, कच्ची घानी का तिल, मूंगफली, सरसों, अलसी का तेल, कोदो, कुटकी, रागी का आटा, कोदो, हल्दी, कुटकी, रागी का पोहा उनसे बने उत्पाद, चना, शहद जैविक सब्जियां, भाजी रखी गई है। इसमें कल्चरल प्रोग्राम के साथ फ़ुड स्टाल का आनंद लिया जा सकता है। फुड स्टाल में रागी का डोसा, पेज, रागी के मंगोड़े, रागी- ज्वार-बाजरा की मिक्स रोटी और चिन्नौर, कोदो की खीर आकर्षण का केंद्र है। केमिकल रहित सेहत के लिए उत्तम मिलेट्स के यह व्यंजन अपनी शुद्धता और स्वाद से आपकी भूख मिटाने के साथ आपका दिल भी जीत लेंगे।🪴🙏मिलेट्स के यह व्यंजन संदेश दे रहे हैं कि एक बार इसे अपनाकर तो देखो। इस प्रदर्शनी में एक बार जरूर पधारे 🙏🪴 मिलेट्स के व्यंजनों का आनंद इस प्रदर्शनी में रात्रि 09 बजे तक लिया जा सकता है। यह प्रदर्शनी 12 फरवरी तक चलेगी Santhosh Jain and Mahendra Verma ki Report Balaghat Post navigation जिले में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न सख्त निगरानी व जनजागरूकता अभियान के निर्देश