कलेक्‍टर ने ली सिंचाई विभाग के अधिकारियो की बैठक नक्‍सल क्षेत्र के ग्रामों में सिंचाई सुविधा के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश——बालाघाट : शुक्रवार, फरवरी 20, 2026,—–

कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना ने 19 फरवरी को सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र रहें ग्रामों मे फसलों की सिंचाई के लिए विशेष सुविधा उपलब्‍ध कराने कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये और 23 फरवरी तक कार्य योजना प्रस्‍तुत करने कहा। बैठक में सिंचाई विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री यूएस परते, एसडीओ एवं उपयंत्री उपस्थित थे।

                     कलेक्‍टर श्री मीना ने बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले की अति नक्‍सल प्रभावित रहे 100 ग्रामों के लिए सिंचाई के प्रोजेक्‍ट तैयार करना है, जिससे इन ग्रामों के किसानों को खरीफ के साथ ही रबी फसलों की सिंचाई के लिए भी पर्याप्‍त पानी उपलब्‍ध हो सके और यहां के लोगो को रोजगार के लिए पलायन का सामना न करना पडे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तैयार किये जाने वाले प्रोजेक्‍ट का नाम, प्रोजेक्‍ट से लाभान्वित होने ग्रामों के नाम, अनुमानित लागत की जानकारी तैयार कर प्रस्‍तुत करने कहा गया। जो प्रोजेक्‍ट सिंचाई विभाग के मापदण्‍ड के अनुसार नही बनाये जा सकते ऐसे कम लागत के स्‍टाप डेम, चेकडेम के प्रोजेक्‍ट ग्रामीण यांत्रिकी सेवा से करवाने कहा गया। उन्‍हें इसके साथ ही गति शक्ति पोर्टल पर सिंचाई परियोजनाओं के ड्रेनेज, चैकडेम, स्‍टाप डेम एवं नाला क्‍लोसिंग का डेटा अपलोड करने कहा गया।  कलेक्‍टर श्री मीना ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सख्‍त निर्देश दिये कि जिन प्रोजेक्‍ट पर वन विभाग की अनुमति के लिए काम रुका हुआ है ऐसे प्रोजेक्‍ट उनके संज्ञान मे लाए जाए जिससे उन पर तीव्र गति से काम कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed